गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां धान की कटनी प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे जिलों को चिह्नित कर वहीं से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू कराएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा है कि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, इसका ख्याल रखा जाय।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मोरबी केबल ब्रिज हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

👉 मोकामा विधानसभा उपनिर्वाचन, 2022 हेतु मतदान दल का तृतीय रैंडमाइजेशन समाहरणालय, पटना स्थित एनआईसी में किया गया। इस मौके पर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ. रूपेश कुमार के साथ कार्मिक कोषांग के नोडल और वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👉 सहरसा के जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में श्री उग्रतारा महोत्सव-2022 के सफल आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने महोत्सव की तैयारी के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए।

👉 सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में 101-गोपालगंज विधानसभा उप निर्वाचन, 2022 के लिए पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑबजर्वर का रैंडमाइजेशन समाहरणालय के एन.आई.सी. कक्ष में किया गया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 13 नवंबर को होने वाले हाफ मैराथन दौड़ के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मालूम हो कि नशा मुक्ति दिवस (26 नवंबर) से पूर्व राज्य के सभी जिलों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाना है।

👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने आज कल्याणपुर, वार्ड नम्बर-21 में अग्निकांड के पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुसार 9800 रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी