Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 23/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

23/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने त्योहारों के पहले सूखा प्रभावित परिवारों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शनिवार को राज्य के सूखा प्रभावित जिलों के प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता के वितरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 2 लाख 4 हजार 280 लाभुकों के खाते में 71 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये का हस्तांतरण किया गया।

👉 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ से पूर्व सभी प्रभावित परिवारों के खाते में राहत राशि का हस्तांतरण अवश्य कराएं। कोई भी प्रभावित परिवार छूटे नहीं, इसका ख्याल रखें। विभाग के अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारी इस कार्य को शीघ्र कराएं। विशेष सहायता के रूप में प्रभावित परिवारों को ग्रेच्यूट्स रिलीफ (GR) की राशि 3500 रुपये प्रति परिवार की दर से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को खाद्यान्न का ससमय उठाव एवं वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ।

👉 गोपालगंज के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कौशल विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

👉 मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दीपावली एवं छठ पर्व मनाए जाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई।

👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वाधान में नगर भवन से जिला स्तरीय रबी महाभियान का शुभारम्भ किया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने शनिवार को रबी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बंदोबस्त एवं विशेष सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा बैठक बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण सहायक एवं विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के साथ हुई। इस मौके उन्होंने अविलम्ब सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने छठ महापर्व के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source