Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 22/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

22/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ‘वर्ष 2022 में राज्य के सूखा प्रभावित जिलों के प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता के वितरण कार्य’ का शुभारम्भ किया। इसके अंतर्गत राज्य के 11 सूखाग्रस्त जिलों के 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्रामों एवं इसके अंतर्गत आने वाले सभी गांव, टोलों तथा बसावटों के सभी प्रभावित परिवारों को 3500 रुपये प्रति परिवार की दर से विशेष सहायता दी जाएगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश एवं देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आये। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुये कहा कि आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व मनाएं। बिहार प्रगति के पथ पर पहुंचे, ऐसी उन्होंने कामना की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगरायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ दीघा पाटीपुल, मीनार, बिंदटोली, गेट न. 93, 92, 88, 83 घाट, कुर्जी, एल.सी.टी., राजपुर पुल, पहलवान घाट एवं बांसघाट इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ तक सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आई.ओ.सी., गैस पाइप लाइन, भवन निर्माण, पथ निर्माण, पर्यटन, बाढ़ प्रमंडल, विद्युत, लघु सिंचाई, पुल निर्माण, बुडको, NHAI, श्रम संसाधन, वन, RCD एवं अन्य विभागों की समीक्षा हुई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष के द्वारा गांधी सेतु से रामाशीष चौक तक निर्माणाधीन 8 लेन पथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

👉 गोपालगंज के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पशु चिकित्सालय में पशु टीकाकरण का शुभारंम्भ किया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों के परिवादों को सुना। इस मौके पर 72 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन, आईसीडीएस सहित अन्य कार्यालयों से संबंधित थे।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने सोनपुर मेला, 2022 की तैयारियों हेतु गठित कोषांगों के वरीय प्रभारी तथा प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मेला के सफलतापूर्वक संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

👉 किशनगंज के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवं एम्पावर्ड कमिटी की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न वादों में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की एवं इनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में भू-अर्जन की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। #IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source