Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 30/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री संदीप पौण्डरीक ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच और अथक प्रयास का ही परिणाम है कि बिहार को MSME सेक्टर में उत्कृष्ट कार्यों की श्रेणी में पहली बार देश में दूसरा स्थान मिला है।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर में गंगा नदी की धार सीढ़ी घाट से चार से पांच किलोमीटर दूर चली गयी है, जिसे ध्यान में रखते हुए चैनल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने चैनल के दोनों तरफ पड़ी मिट्टी के ढेर को चौरस कराने का निर्देश दिया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा तटों पर गंगा जल सालों भर उपलब्ध रहे इसके लिए दो धार बनायी गयी है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के 7 मजदूरों की मृत्यु पर मर्माहत हैं। उन्होने इस दुर्घटना को काफी दु:खद बताया तथा परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रु. अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने बरियारपुर प्रखंड का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रही विकासात्मक और जन कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने हर हाल में 31 जुलाई तक डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ समय सीमा के अंदर दाखिल-खारिज के आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बंजरिया प्रखंड के चैलाहा पंचायत में मनरेगा द्वारा धनौती नदी पर रिवरफ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अगस्त तक निर्माणाधीन 50 बेड का प्रीफैबरीकेटेड अस्पताल को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने बाबूबरही प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी की जांच की तथा उपस्थित आवेदकों से मिलने वाली सुविधा को लेकर फीडबैक लिया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source