शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश एवं राज्य से सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होते हैं। वह दिन-रात मरीजों की सेवा में डटे रहते हैं। वह मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सकर्मियों ने फ्रंटलाईन वर्कर के रूप में जिस निडरता, तत्परता, कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ मरीजों की सेवा की, वह अत्यंत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी चिकित्सक इसी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन आगे भी करते रहेंगे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सदर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी की जांच की एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम. ने मोहड़ा के तेतर में गंगा जल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वाटर स्टोरेज प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस डैम में लगभग 18 लाख मिलियन क्यूबिक मीटर पानी स्टोर किया जाएगा।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम अन्तर्गत भगवानपुर प्रखंड के लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय परिसर में जन शिकायतों के ऑन स्पॉट निवारण के लिए मेगा कैम्प का किया उद्घाटन।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बाल परिवहन समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर से विद्यालय तक एवं वापस घर तक सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलौली प्रखंड स्थित संतोष स्लुईस गेट का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ के दौरान रेन कट की सतत् निगरानी, सीपेज एवं पाइपिंग की मरम्मति का निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि विवाद के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले के अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी अंचल एवं थाने में लंबित मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी