Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 25/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के मौके पर कहा कि अब अटल पथ को जे.पी. गंगा पथ से भी जोड़ दिया गया है। गांधी मैदान एवं पी.एम.सी.एच. तक लोग काफी कम समय में पहुंच सकेंगे। जे.पी. गंगा पथ से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मीठापुर आर.ओ.बी. के काम में काफी दिनों से हमलोग लगे हुए थे, वह भी अब पूर्ण हो गया है। अटल पथ का भी विस्तार हो गया है। जे.पी. गंगा पथ का जो बचा हुआ हिस्सा है, उसे पूरा किया जाएगा।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य के 3 जिलों में वज्रपात से 3 लोगों की मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। मालूम हो कि शुक्रवार को वज्रपात से सीवान में 1, शेखपुरा में 1 और औरंगाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

👉उद्योग विभाग के निदेशक श्री पंकज दीक्षित की अध्यक्षता में किशनगंज जिला सभागार में उद्योग के विस्तार एवं इसकी सम्भावनाओं को लेकर उद्योगपतियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कृषि संबद्ध विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जनता दरबार में पहुंचे करीब 500 से अधिक व्यक्तियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने बाल विकास परियोजना, महिला हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेन्टर से सम्बंधित बैठक की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन लेने की मशीन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना/परवरिश योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं भवनों की स्थिति की समीक्षा की।

👉नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हरदेव भवन सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source