शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार24/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

24/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा 3831 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘जे.पी. गंगा पथ’ के पथांश, दीघा से पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल तक तथा 69.55 करोड़ की लागत से निर्मित ‘अटल फेज-2’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 जे.पी. नारायण के जन्मदिवस के अवसर पर गंगा पथ का नामकरण जे पी गंगा पथ किया। इस पथ को अटल पथ से भी जोड़ दिया गया है, जिससे PMCH और गांधी मैदान तक आने-जाने में लोगों को सहूलियत होगी।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने ठाकुरगंज प्रखंड से “आपका प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में अवर निबंधन पदाधिकारियों के साथ स्कोर समिति की बैठक हुई। उन्होंने निबंधन संबंधी कार्यों के सफलतापूर्वक संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में आगामी पितृपक्ष मेला, 2022 के आयोजन हेतु बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने DRCC केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए जिले के कॉलेजों में कैम्प लगाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने हुलासगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित आवेदनों को ससमय निष्पादन का निर्देश दिया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा संबंधित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचना हेतु भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षा बैठक हुई एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी