Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 10/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बिहार में यातायात को और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गांधी सेतु के पूर्वी लेन के उद्घाटन समारोह में कहा है कि गंगा नदी पर पहले 4 पुल बना था लेकिन अब इस नदी पर 17 पुल बनाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर भी फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दु:खद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतक मजदूर के आश्रितों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने ससमय पी.डी.एस खाद्यान्न उठाव एवं वितरण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर में लगाये गये स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु ककोलत जलप्रपात, पिपरा-पुरैना डैम और कोल महादेव डैम का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रखंडवार प्रचार-प्रसार हेतु सूक्ष्म सिंचाई जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाI उन्होंने बताया कि यह रथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक करेगा।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय, सासाराम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी काउंटर की जांच की एवं उपस्थित आमजनों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 19 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source