Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 19/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

19/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

19/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

19/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों से धान एवं गेहूं की अधिप्राप्ति को लेकर राज्य सरकार तत्पर है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 35 लाख मीट्रिक टन निर्धारित था जिसके एवज में 34 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति हुई थी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रय लेने वाले लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने रजौली चेकपोस्ट, दिवैर घाटी तथा हरदिया डैम आदि क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान S.D.P., S.D.O. और D.C.L.R. को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने बखरी प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति से संबंधित व्यापार मंडल, पूर्वी पैक्स एवं मोहनपुर पैक्स आदि का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत संचालित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की पड़ताल की।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की विभागवार समीक्षा हुई। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागवार योजनाओं की समीक्षा की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source