बिहार की आज की प्रमुख खबरें
20/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसके लिए भूमि का नया सर्वे भी करवाया जा रहा है। 20 जगहों पर काफी तेजी से भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। एरियल सर्वे भी कराया गया है ताकि सर्वे का काम ठीक ढंग से हो सके।
👉 जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने आशा शिकायत निवारण समिति एवं जिला गुणवत्ता यकीन समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने भवनों के निर्माण एवं मरम्मती, नर्सेज स्किल डेवलपमेंट, बॉयो मेडिकल वेस्ट तथा कालाजार उन्मूलन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 जिलाधिकारी के निर्देश पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए सभी नगर निकायों, सार्वजनिक तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की। जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जीविका समूह की दीदियों को महत्वपूर्ण योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने मातृत्व और शिशु मृत्यु दर की समीक्षा नियमित रूप से करने का निर्देश दिया।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति एवं सी.एम.आर. हेतु गोदाम की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार ने जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की। उन्होंने प्रखंड स्तर पर बाल अधिकारों को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar