शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार03/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

03/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत वर्ष 2021 में 3 करोड़ 89 लाख पौधे लगाये गये। साथ ही उन्होंने कहा कि हर गांव में सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है ।

👉 बिजली की चोरी और दुरूपयोग रोकने के लिए ऊर्जा विभाग ने कई कदम उठाये हैं। जिसके कारण चालू वित्त वर्ष के फरवरी माह तक 9220 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राजस्व वसूली की गयी है। B.S.P.H.C.L. के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने दी जानकारी।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी के नेतृत्व में खड़गपुर अनुमंडल में ‘अभियान बसेरा’ के अन्तर्गत भूमिहीनों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। हवेली खड़गपुर के 97 तथा टेटिया बम्बर के 38 भूमिहीनों के बीच पर्चा का वितरण हुआ।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में छोटे एवं दूरस्थ पशुपालकों को सुधा एवं अन्य मिल्क नेटवर्क से जोड़ने हेतु कार्यों की समीक्षा हुई।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सहकारिता बैंक की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। उन्होंने ऋण वसूली एवं जमा वृद्धि को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन के साथ बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत सेन ने विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिले भर में खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला स्कूल खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी