बिहार की आज की प्रमुख खबरें
04/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भागलपुर शहर के काजबलीचक इलाके में हुए विस्फोट में मृत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यूक्रेन से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पटना एयरपोर्ट पर बनाये गये हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक कुल 308 लोग आ चुके हैं।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी ने दरधा नदी पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने राज्यस्तरीय बालिका कबड़्डी प्रतियोगिता 2021-22 के सफल आयोजन हेतु बैठक की एवं तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने शराबबंदी से संबंधित मामलों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने मोतिहारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह बैंक पूरे देश में अपनी शाखाएं खोल रहा है और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक हुई। नई तकनीक से विभिन्न प्रकार के फसलों को उपजाने पर चर्चा की गयी।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar