Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 25/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्र के 88वीं जंयती पर उनके द्वितीय पुत्र श्री मनीष मिश्र ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने स्व. जगन्नाथ मिश्र के द्वारा लिखित पुस्तक ‘बिहार बढ़कर रहेगा’ भेंट की। मालूम हो कि यह पुस्तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्र के द्वारा लिखित आखिरी पुस्तक है।

👉 बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मॉनसून पूर्व तैयारियों को लेकर पटना नहर एवं घुड़दौड़ नाला सहित अनेक नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालों के जल प्रवाह को निर्बाध रखने के निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने आपदा प्रबंधन गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री का उचित रख-रखाव हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने खरीफ मौसम, 2023 में लगाये जाने वाले फसलों के लिए उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील की।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 10 मामलों की सुनवाई कर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source