शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार21/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

21/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को तत्काल सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में भी उनकी नियुक्ति की जा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर खान-पान के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने स्टेडियमों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से कचड़े के निष्पादन हेतु लोगों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल आपूर्ति योजना का सतत् संचालन एवं रख-रखाव हेतु पीएचईडी को शीघ्र हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिला परिषद् कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में मद्य निषेध तथा खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने एवं मद्य निषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका एवं पंचायत उप निर्वाचन, 2023 के लिए गठित कोषांगों के नोडल एवं सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी