Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 02/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने बहुत बड़ा फैसला देते हुए शिक्षक बहाली पर मुहर लगाई है। इसके अंतर्गत बिहार के स्कूलों में एक लाख 78 हजार 26 शिक्षक की भर्ती होगी। वहीं कैबिनेट ने बिहार मानसिक स्वास्थ्य देखभाल (राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण) नियमावली, 2023 की स्वीकृति दी।

👉 सूबे में आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाने हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने S.D.R.F. वाहिनी मुख्यालय, बिहटा (पटना) में स्थायी भवन एवं संरचनाओं के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि आपदा की स्थिति में हर तरह की गतिविधि इन केन्द्रों से संचालित होगी इसलिए इसका ससमय एवं बेहतर ढंग से निर्माण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों के फंक्शनल हो जाने के बाद राज्य में आपदाओं के दौरान खोज, बचाव एवं राहत कार्यों का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन हो सकेगा।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिये।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने निर्माणाधीन मंडल कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभियंता तथा संवेदक को त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास लुअठांहा का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में गेहूं एवं सी.एम.आर. अधिप्राप्ति के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अंतर विभागीय कार्य समूह की बैठक हुई। उन्होंने किसान चौपालों में कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किसानों को फसल जलाने से होने वाले नुकसान एवं पराली प्रबंधन की जानकारी देने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source