Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत् प्रयत्नशील है। श्रम एवं श्रमिकों को सम्मान दें, वह हमारी संस्कृति का अंग है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को जे.पी. गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य के साथ- साथ गंगा नदी पर निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जे.पी. गंगा पथ के निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए कच्ची दरगाह- बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। राजधानी के पूर्वी हिस्से के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए जे.पी. गंगा पथ से इसे जोड़ा जा रहा है। इस पुल के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक से हुए हादसे में बिहार के गया जिले के रहनेवाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये।

👉 मई दिवस के अवसर पर दशरथ मांझी, श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में श्रम संसाधन मंत्री श्री सुरेन्द्र राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिक बन्धुओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। राष्ट्र के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि मूल रूप से श्रमिकों के कार्य कौशल पर ही निर्भर करता है। मई दिवस सम्पूर्ण विश्व में श्रमिकों की एकता एवं संघर्ष का परिचायक है।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नुआंव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने स्कूल बसों में सीट से अधिक बच्चों को नहीं चढ़ाने एवं बसों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिलास्तरीय अंतर्विभागीय समूह की बैठक हुई। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित अनुदानित कृषि यंत्रों के क्रय एवं उपयोग हेतु किसानों को जागरूक करने करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय