Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 03/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

03/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

03/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतर्क है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि बाढ़ से सुरक्षा हेतु बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मॉनसून से पहले पूर्ण करें। नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। सभी संबद्ध विभाग जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी लें और उसके आधार पर कार्य करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार की माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यशोदा पाण्डेय के निधन के समाचार से दुखी हूं। वह एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरूण मणिलाल गांधी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत उप चुनाव, 2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

👉 शेखपुरा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में लंबित नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जून माह तक निश्चित रूप से सभी नीलाम पत्र वादों को निष्पादित करने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 33 फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source