शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के तीसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व. विनोदानन्द झा की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रोजनामा फारूकी तंजीम के संपादक एम.ए. जफर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि एम.ए.जफर ने बिहार एवं झारखंड में उर्दू पत्रकारिता को नया आयाम दिया। वे अपने जिंदगी के आखिरी समय तक लेखन कार्य और पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनके निधन से पत्रकारिता विशेषकर उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने ब्रह्मपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में AES/JE के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बीमारी के सफलतापूर्वक इलाज हेतु की जा रही तैयारियों एवं बचाव हेतु आमजनों के बीच प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी फसल गेहूं की कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आगामी ईद एवं जानकी नवमी त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सौदार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी