Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार16/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

16/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

16/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। हमलोगों ने यहां अस्पतालों की संख्या बढ़ाई है और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है। पहले यहां मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की संख्या 6 थी जो अब बढ़कर 11 हो गयी है। हम चाहते हैं कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में एम्स बनाया गया है, वहां पर मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल सबसे पुराना अस्पताल है। इसको विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है जहां 5400 बेड उपलब्ध रहेगा। इसका पुनर्निर्माण कार्य 3 फेज में हो रहा है।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक ने EVM एवं VVPAT का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 कटिहार के जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने फलका एवं कोढ़ा प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, RTPS केन्द्र एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सदर प्रखंड अंतर्गत भवानीचक सुरंगापुर के मौजा बदहर में पुनपुन सिंचाई परियोजना, नवनिर्मित जामुक पंचायत सरकार भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ओ.डी.एफ पल्स के लिए सभी पंचायत में मानक के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभागीय योजनाओं को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय