शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार29/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राजभवन में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माननीय मुख्य न्यायाधीश से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद कृत महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का लोकार्पण किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इंडिया टीवी के सीनियर एडिटर श्री नीतीश चंद्रा द्वारा रचित गीत ‘सबकी सुनता ऊपर वाला का लोकार्पण किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भारतीय विदेश सेवा, 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी और माह-ए-रमजान के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान आमसूचना तंत्र को सुदृढ़ तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मालूम हो कि 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ससमय खाद्य उठाव एवं वितरण एवं डोर स्टेप डिलीवरी को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग, शेड निर्माण, सुगम वाहन परिचालन, ओवर लोडिंग, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण तथा बस स्टैंड सौंदर्यीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी