Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 30/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी घाट, पटना स्थित समाधि स्थल पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपमुख्यंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये अंडर-19 टी-20 विश्व कप को भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा जीते जाने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया है। अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस खिताबी जीत में सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त 89 परिवादों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत कोटवा प्रखंड के मच्छरगांवा पंचायत का दौरा किया। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणरकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी इंटरमीडिएट परीक्षा, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वच्छ, शातिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराये जाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त 54 आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source