Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 29/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 15वें दिन कैमूर जिले का दौरा कियाl उन्होंने भगवानपुर प्रखंड स्थित ग्राम पढ़ौती में विकास कार्यों का भी जायजा लियाl

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड स्थित ग्राम पढ़ौती के वार्ड नं.-09, में मत्स्य विभाग के पोखरा, कृषि विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं तथा सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का अवलोकन कियाl साथ ही उन्होंने वहां के स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया तथा नियुक्ति पत्र का वितरण भी कियाl

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड स्थित ग्राम पढ़ौती के वार्ड नं.-07 में विकसित पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा कैमूर जिला के ग्राम कोचाड़ी में विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री / किट /सर्टिफिकेट का वितरण किया गयाl साथ ही उन्होंने विकासात्मक कार्यों का अवलोकन कर स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कियाl

👉 मुख्यमंत्री श्रीनीतीश कुमार के द्वारा कैमूर जिला के लिच्छवी भवन, भभुआ में जीविका दीदियों से संवाद किया गया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री से अपना अनुभव साझा किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिला समाहरणालय, कैमूर में दिव्यांगजनों को बैट्री ऑपरेटेड मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण कियाl ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट कियाl

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पल्स पोलियो, खसरा- रुबेला टी.बी. उन्मूलन एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिला प्रबंधक SFC, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी उसना राइस मिल के प्रबंधक मौजूद रहे।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source