Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 09/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

09/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

09/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

09/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के पांचवें दिन सारण जिले का दौरा किया। उन्होंने दरियापुर प्रखंड के अंतर्गत सज्जनपुर मटिहान ग्राम में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सारण जिला में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मटिहान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेक्षागृह में जीविका दीदियों से संवाद भी किया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बढ़ते ठंड को लेकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि 252 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी है।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में “बिहार जाति आधारित गणना” को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने चार्ज पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों को इसके सफल क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहरा प्रखंड अंतर्गत बलहापट्टी पंचायत का दौरा किया। उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के प्रभारी जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार ने ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शीतलहर में पूरी सावधानी बरतने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source