Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 10/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एस. एन. आर्या का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉ. एस. एन. आर्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गया के चंदौती थाना के केवाली पेट्रोल पम्प के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दु:खद है। मालूम हो कि कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी-कटिहार एन.एच-81 पर दिघरी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 मजदूरों की दम घुटने से मृत्यु पर शोक संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रेशखर सिंह ने गोनपुरा, गोपालपुर एवं लखनी बिगहा पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधऱी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजना हुआ। उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। उन्होंने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जाति आधारित गणना के कार्य प्रगति की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source