गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार06/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

06/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के आज दूसरे दिन शिवहर और सीतामढ़ी जिले का दौरा किया। उन्होंने पिपराही प्रखंड स्थित शेख बसहिया ग्राम में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, छतौना विशुनपुर, शिवहर के नये भवन का उद्घाटन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिला स्थित डुमरा प्रखंड के बेरवास पंचायत में विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने डुमरा स्थित राघोपुर बखरी में अंबेदकर आवसीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इंडोर स्टेडियम, डुमरा में जीविका दीदियों से संवाद भी किया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखोपुरसराय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ सफाई सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शनी ने जिले में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक की। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिले में बढ़ते ठंड / शीतलहर के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल, एरकी मोड़ सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित जनगणना, 2022 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी मेंटर को अपने-अपने क्षेत्र में गणना कार्य का गहन अनुश्रवण करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी