Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 05/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

05/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

05/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

05/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण जिले से ‘समाधान यात्रा’ की शुरूआत की। उन्होंने पश्चिम चंपारण (बगहा-2) के अंतर्गत संतपुर सोहरिया पंचायत के दरूआबारी में विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारसनगर कटाव स्थल का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आयोजित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की बैठक में निर्देश दिया कि पुलिस महानिदेशक अधिनियम से जुड़े कार्यों की समीक्षा करें तथा विशेष अभियान चलाकर लंबित कांडों का तेजी से अनुसंधान करें तथा निर्धारित 60 दिनों के अंदर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कराएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्पीडी ट्रायल के लिए विशेष प्रयास करें ताकि समाज के कमजोर वर्ग के सभी व्यक्तियों को ससमय न्याय मिल सकें।
👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने जिले में बढ़ते ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर समुचित अलाव व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मखदुमपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भू-अर्जन एवं दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों को जल्द ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुंभकर ने क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत मोरातालाब लेदर क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर बढ़ते ठंड को लेकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था की जांच की गयी। अब तक कुल 125 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी ।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत के निर्देश पर जिला उद्योग विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source