बिहार की आज की प्रमुख खबरें
31/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याता, विश्वविद्यालयों एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं विभागीय मंत्री समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सभी नवनियुक्त प्रधानाध्यापक, व्याख्याता एवं सहायक प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र का वितरण करना खुशी की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सभी नवनियुक्त कर्मचारीगण अपने-अपने काम को अच्छे ढंग से करेंगे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर बढ़ते ठंड के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने चक्की प्रखण्ड में नये प्रखण्ड-सह-अंचल भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के प्रभारी जिलाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जिले भर से आये परिवादियों की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar