शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नव वर्ष सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। उन्होंने सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का आह्वन किया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ अनुमंडल के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में जाति आधारित जनगणना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता, पूर्णिया, सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल गणना अधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी मौजूद रहे ।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर बढ़ते ठंड को लेकर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था की जांच की गयी।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान वैशाली प्रखंड के रधवापुर गांव में लगाए गए स्ट्रॉबेरी फसल प्लॉट का निरीक्षण किया। फसल को देखकर जिलाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसान का उत्साहवर्धन किया गया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने जिला के 149वें स्थापना दिवस के अवसर पर लहेरियासराय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉 अरवल के प्रभारी जिलाधिकारी श्री ज्योति कुमार ने जिला के बुनियाद केन्द्र में दिव्यांगजनों के बीच कम्बल का वितरण किया।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी