Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 30/12/2022 सूचना एवं जन- सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/12/2022 सूचना एवं जन- सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/12/2022 सूचना एवं जन- सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/12/2022 सूचना एवं जन- सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बोधगया स्थित तिब्बत मॉनिस्ट्री में बौध धर्म गुरू दलाई लामा से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने बोधगया मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बढ़ते ठंड को लेकर रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा में आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने डी.आर.सी.एस. कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की जांच की ।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने समाहरणालय सभागार में बिहार जाति आधारित जनगणना, 2022 हेतु प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से प्रशिक्षण संबंधी कई जानकारियां साझा की।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिले में अवैध रुप से संचालित चिमनी भट्ठा पर रोक लगाने हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों एवं अंचलाधिकारियों को इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के प्रभारी जिलाधिकारी श्री विशाल राज ने जिलास्तरीय तंरग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव, 2022 का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source