Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 24/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

24/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

24/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि हमलोग शुरू से ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कई कार्य करते आ रहे हैं। हमलोगों ने अलग से पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग बनाया। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए विशेष सुविधा दी गयी। राज्य सरकार अपने मद से इस पर काफी खर्च कर रही है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले गये हैं ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत हो। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता, वितरण, किसानों को डीजल अनुदान लाभ को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने वीरपुर प्रखंड स्थित गेन्हरपुर पंचायत में सरकार के विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने डुमरावं प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत लखनडिहरी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा ने रहिका प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत के कनेल गांव में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में मौजूद किसानों से फीडबैक लिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सफल आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की उपस्थिति में बैरिया प्रखंड के बथना पंचायत स्थित सुदामा नगर में रबी किसान चौपाल का आयोजन हुआ। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की तथा इससे होने वाले पर्यावरण नुकसान के बारे में साझा किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source