Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 20/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

20/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

20/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

20/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष शनिवार को भवन निर्माण विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं मरम्मति नीति, 2022 का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भवनों का बेहतर रखरखाव एवं संचालन बहुत जरूरी है। राज्य में कराए गए निर्माण कार्यों का मेंटेनेंस विभाग ही कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जितने भी अभियंताओं और कर्मियों की आवश्यकता हो उनकी बहाली करें।

👉 सूबे में विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास मिशन की बैठक में कहा कि जब सरकार में आये थे तो राज्य का बजट आकार 24 हजार करोड़ रुपये का था, जो बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर हो गया है। राज्य में विकास के कई काम किये गये हैं। लोगों की आमदनी बढ़ी है, राज्य में व्यापार बढ़ा है और सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि विकास मिशन के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अगर और लोगों की आवश्यकता हो तो जरूरत के मुताबिक उनकी नियुक्ति करें। उन्होंने निर्मित आधारभूत संरचनाओं के मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये।

👉 उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने औद्योगिक नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन चनपटिया का भ्रमण किया। उन्होंने उद्यमियों एवं अधिकारियों से स्टार्टअप जोन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बिक्रम प्रखंड स्थित महाजपुरा पैक्स के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से धान खरीदने और ससमय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

👉 “नशामुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़” के तहत जमुई में दौड़ का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। साथ ही उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा युवाओं से नशा मुक्त जमुई और बिहार बनाने की अपील की‌। इस दौड़ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा था।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भूमि विवाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को शीघ्र ही निष्पादित करने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source