शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार19/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

19/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

19/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा के बख्तियारपुर- रजौली एस.एच. स्थित भागन बिगहा में पुल का बीम टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की हुई मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही मृतक के परिजन को अनुमान्य सहायता उपलब्ध कराने एवं घायल एक व्यक्ति के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार विकास मिशन की बैठक में निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्य और उपलब्धियों का ठीक से विश्लेषण कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें। स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से और तेजी से कराएं।

👉 बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने बिहार के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तैयार ‘सुविधा’ ऐप को कई नई सुविधाओं से लैश किया है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व बीएसपीएचसीएल के सीएमडी श्री संजीव हंस ने कहा कि इसके द्वारा बिहार के बिजली उपभोक्ता घर बैठे नये कनेक्शन, लोड बढ़ाने अथवा घटाने, बिल में सुधार आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं, मोबाइल नंबर एवं ईमेल अपडेट कर सकते हैं। इस तरह की कुल 19 सेवाओं का लाभ सुविधा ऐप के जरिये घर बैठे उठा सकते हैं।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधा को और सुदृढ़ बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, घोघरडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की ।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता एवं फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिलास्तरीय अन्तर्विभागीय कार्य समूह की बैठक हुई। उन्होंने फसल अवशेष को जलाने से रोकने हेतु किसानों को जागरूक करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी