Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 12/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

12/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

12/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 शुक्रवार को शिक्षा दिवस के मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में पोशाक योजना और साइकिल योजना की शुरुआत कर लड़कियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में लड़कियां स्कूल जाने लगीं। आज लड़कों के बराबर लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा मेें शामिल हो रही हैं। अब 0.5 प्रतिशत से भी कम बच्चे-बच्चियां स्कूल से बाहर हैं लेकिन हमारा लक्ष्य है कि सभी पढ़ें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने के लिए कई इंतजाम किये गये हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जन्म से स्नातक तक हर लड़की को पढ़ने के लिए 54 हजार 100 रुपये दिया जाता था लेकिन उसको बढ़ाकर 94 हजार 100 रुपये कर दिया गया है।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकरी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में परियोजना NH-119D (आमस से रामनगर) सड़क निर्माण से सम्बंधित समीक्षा बैठक हुईI उन्होंने 15 दिनों के अंदर एल.पी.सी. सत्यापन का कार्य पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने “नशा मुक्ति अभियान” को दिशा देने के उद्देश्य से 20 नवंबर, 2022 को आयोजित होनेवाले हाफ मैराथन के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के सदस्यों/पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने अभियंत्रण महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अतिरिक्त छात्रावास के निर्माण हेतु चिह्नित जमीन का मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने जिला अभिलेखागार एवं जिला आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव मंगला ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source