Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 02/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 राज्य सरकार किसानों की सहायता को लेकर पूरी तरह तत्पर है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाय। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाय। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं ताकि अधिप्राप्ति के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे. ईरानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. जमशेद स्टील मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाने जाते थे। उनका निधन व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के नरेला फुट वियर फैक्ट्री में अगलगी की घटना में बिहार के बांका के रहने वाले सोनू ठाकुर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ित परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मोकामा उप निर्वाचन, 2022 हेतु कलेक्शन सेंटर, बज्रगृह एवं मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में वाणावर महोत्सव की तैयारियों से संबंधित बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन-60 के अंतर्गत कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 सहरसा के जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने खरीफ विपणन मौसम, धान अधिप्राप्ति वर्ष 2022-23 के तहत कहरा प्रखंड अंतर्गत रहुआमनी पैक्स गोदाम का शुभारंभ किया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने विद्युत आपूर्ति अंचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा की उपलब्धता जारी रखते हुए कन्ज्यूमर्स सटिसफेक्शन की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source