Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 01/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य के सभी वृद्धजनों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के प्रति श्रद्धापूर्वक अपना आभार प्रकट करें तथा उन्हें यथोचित सम्मान देने का संकल्प लें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में विकास हेतु नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, 2022 बनाई गयी, उसमें कई अन्य चीजों को जोड़ा गया है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने राजकीय उच्च विद्यालय, गुलजारबाग एवं राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिभावकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में फीडबैक लिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने आधा से अधिक प्राप्त आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने नगरपालिका निर्वाचन-2022 के सफल संचालन हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति एवं जीडी कॉलेज में अवस्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में गंगा जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदक को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान को बढ़ावा देने को लेकर युवाओं के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source