Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 29/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में Bihar Investors’s Meet कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विभागीय मंत्री श्री समीर महासेठ समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उद्यमियों से कहा कि हमलोग हर क्षेत्र में बढ़ावा दे रहे हैं। बड़ी खुशी की बात है कि आप लोग बिहार आना शुरू किया है और यहां पर काम करना शुरू कर दिया है। आप लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बिहार के लिए जो भी इकाई उत्पादन करेगी उसमें सरकारी खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी, उत्पादन खरीदने के संबंध में एक नया कानून बनाने का निर्णय लिया जा रहा है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आयेगी। राज्य सरकार से आपको जो सहयोग की जरूरत होगी वो पूरा किया जाएगा। आप लोग निश्चिंत होकर यहाँ पर काम करें।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नगर निकाय चुनाव, 2022 से सम्बंधित मतदान केन्द्र का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में अनुमंडलीय अस्पताल एवं नवादा पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में विश्वशांति स्तूप महोत्सव, 2022 को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी, मेडिसीन का स्टॉक एवं संधारण पंजी की जांच की।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, रावण वध, दीपावाली एवं छठ पूजा, 2022 के सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला स्थापना शाखा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के कार्ययोजना की जानकारी ली।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने थरुहट क्षेत्र के हरनाटांड़ में जॉब कैम्प का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि कैंप में कुल 3000 युवक-युवतियों ने निबंधन कराया है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source