Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 08/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को भूमिगत मार्ग से जोड़ने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। दोनों के बीच की दूरी डेढ़ कि.मी. है, जब भूमिगत मार्ग बनकर तैयार होगा तो यह पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा। हमलोगों की इच्छा है कि अधिक से अधिक लोग इतिहास और अपनी विरासत को जानें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार द्वारा हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा देने तथा बुनकरों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु अनेक कदम उठाए गए हैं। बिहार के अस्पतालों में बुनकरों द्वारा तैयार की गई सतरंगी चादर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम, 2022 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने अपील की।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बारिश के दिनों में होने वाली जल जमाव एवं शहर में यातायात की समस्या के समाधान हेतु बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में माँ चंडी न्यास कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण करने के संबंध में विचार विमर्श किया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में आगामी पितृपक्ष मेला, 2022 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 155 परिवाद पर सुनवाई की गयी।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम, 2022 को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहार के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source