शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार27/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बिहार को विकसित बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पीएमसीएच को इतना बड़ा बनाया जा रहा है कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। तबीयत खराब होने पर लोग आसानी से इलाज करा सकेंगे।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ मद्य निषेध, खनन टास्क फोर्स तथा भूमि विवाद के संबंध में समीक्षा बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड टीकाकरण महाअभियान में 12 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्रों के टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने जमीन तथा अन्य बहुमूल्य दस्तावेजों के संरक्षण के लिए निर्मित भवन जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेख को सुस्पष्ट प्रबंधन के साथ रख-रखाव का निर्देश दिया।

👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने ‘पढ़ेगा जमुई, तो बढ़ेगा जमुई’ के तहत छात्राओं से संवाद कर भविष्य संवारने के लिए कई टिप्स भी दिये। साथ ही उन्होंने प्लस टू एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, जमुई के इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में टॉपर छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्री इनायत खान ने शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम कोर कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भू-विवाद से सम्बंधित मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी