बिहार की आज की प्रमुख खबरें
06/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 आज महीने के पहले सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
👉 जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधा बढ़ाई गयी है। कोरोना के दौर में बिहार ने एक-एक चीज पर ध्यान रखा है। यहां के प्रशासन और चिकित्सकों ने मिलकर काम किया। बिहार में कोरोना जांच और टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। देश में दस लाख की संख्या में बिहार में टीकाकरण ज्यादा है। हम देतें हैं कि जो लोग बाहर से आते हैं वो कोरोना जांच जरूर कराएं।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एन.एच डिविजन मधेपुरा के अंतर्गत आर.ओ.बी के निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक हुई।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अनुबंध के अनुसार सभी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने नाला उड़ाही को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बचे हुए नालों को युद्ध स्तर पर सफाई करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में शिविर आयोजित कर चयनित दिव्यांगजनों के बीच 96 ट्राई साइकिल, 05 व्हील चेयर सहित कुल 103 उपकरणों और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar