बिहार की आज की प्रमुख खबरें
07/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के कर-कमलों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गांधी सेतु के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी एवं पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन समेत कई मंत्री, सांसद एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 गांधी सेतु के पूर्वी लेन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। बिहार में कई पुलों के समानांतर पुलों का निर्माण हो रहा है। यह खुशी की बात है। सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण होने के बाद मेंटनेंस भी रखना जरूरी है।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में विकास एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त, एडीएम आपदा प्रबंधन सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने तकनीकी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में फीडबैक लिया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में राजगीर के होटलों में गंगाजल जलापूर्ति योजना के माध्यम से जलापूर्ति कराने के संबंध में सभी होटल संचालकों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सभी होटल संचालक को होटल परिसर में सम्प (अंडरग्राउंड टैंक) के निर्माण कराने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद, जीविका सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar