Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 27/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 17 भवनों के उद्घाटन एवं 5 भवनों के शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर कहा कि जो भी तकनीकी संस्थान बनाए जा रहे हैं, उसके लिए शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ की जो आवश्यकता हो, उसकी बहाली कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी संसाधन की जरूरत हो, उसकी व्यवस्था करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्रा खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षक भी प्रेम-पूर्वक पढ़ाएं। सभी पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और इससे बिहार का विकास होगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार राज्य भंडार निगम के तत्वावधान में गुरूवार को ई-भंडारण के लिए वेब आधारित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। ई-भंडारण की प्रबंधन व्यवस्था से भंडारित सामग्रियों की प्राप्ति, निर्गमन, भंडारण के संबंध में जानकारियां एवं मॉनिटरिंग की उत्कृष्ट व्यवस्था कायम करने में सहायता होगी।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने ऋषिकुंड और खड़गपुर झील के समेकित विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर स्थल निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने वहां जाने वाले पथों, रंग-रोगन एवं सीढ़ी की मरम्मती हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने राजापाकड़ प्रखंड के भलुई पंचायत में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र, एसएफसी गोदाम एवं राजस्व कार्यालय की जांच की।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने मटिहानी प्रखंड के सफापुर पंचायत में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने त्रिवेणीगंज प्रखंड के कुशहा पंचायत में चिलौनी नदी पर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source