Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 26/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे उद्यमियों के लिए से एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022 को मंजूरी की स्वीकृति दी गयी। बिहार में टेक्सटाइल और लेदर उद्योगों की तेजी से स्थापना हो, इसके लिए बिहार टेक्सटाइल और लेदर पालिसी, 2022 में बहुत से इन्सेंटिव्स यानी प्रोत्साहन सुविधाओं का ऐलान किया गया है। जिससे देश भर के टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जुड़े कारोबारियों, उद्योगपतियों को बिहार में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और बिहार देश का टेक्सटाइल व लेदर उद्योगों का हब बन सकेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में आपदा प्रबंधन को राज्य स्कीम मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2023-24 में एस.डी.आर.एफ. वाहिनी मुख्यालय, बिहटा, पटना के परिसर में स्थायी संरचनाओं के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गयी।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बुद्ध स्मृति स्तूप एवं संग्रहालय के निर्माण कार्य हेतु स्थल का निरीक्षण किया एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 अररिया की जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने कुर्साकांटा प्रखंड के कुंवारी पंचायत में जन-कल्याणकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आदापुर प्रखंड में इनडोर स्टेडियम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने इनडोर स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के ज़िलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सोनबरसा प्रखंड के परड़िया पंचायत में जन-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री श्याम बिहारी मीणा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी प्रखंड समन्वयक को एक सप्ताह के भीतर स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कार्यकर्ताओं का चयन कर लेने का निर्देश दिया।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने आगामी श्रावणी मेला को लेकर पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला के सफल संचालन एवं तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source