शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार25/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 17 भवनों का उद्घाटन (कुल राशि 893.60 करोड़ रुपये) एवं 5 भवनों का (कुल राशि 193.67 करोड़ रुपये) शिलान्यास कियाl

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना करने का निर्णय लिया है। उन सभी स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, यह खुशी की बात है।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने बिथान, हसनपुर और सिंघिया प्रखंड में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारियां हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई हुई। उन्होंने कुल 06 मामलों को अविलम्ब निष्पादन का निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने ठाकुरगंज प्रखण्ड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में खरीफ महाअभियान एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में किसान भाइयों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने ब्राजील में आयोजित 24वें ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक, 2021 में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले वैशाली के लाल ऋतिक आनन्द को शॉल, मोमेन्टो और पौधा देकर सम्मानित किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना समीक्षा हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में भू-राजस्व एवं भू-अर्जन की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी