Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 14/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लखनदेई नदी की नई धार को पुरानी धार से मिलाने हेतु 03 किलोमीटर नए लिंक चैनल का निर्माण कार्य एवं 18.27 किलोमीटर की पुरानी धार की उड़ाही का कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने लिंक चैनल में पानी देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल नए बने लिंक चैनल को चालू कर दिया गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत में पुरानी लखनदई नदी की कुल लम्बाई 170.00 किलोमीटर है। इस योजना के पूर्ण होने पर कुल 21.27 किलोमीटर चैनल से सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सोनवर्षा, बथनाहा, सीतामढ़ी एवं रून्नी सैदपुर प्रखंड में कुल 2539.86 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य हो जाएगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिवहर जिले के निर्माणाधीन बेलवा डैम प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यथाशीघ्र भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बागमती नदी की पुरानी धार को जीवित करते हुए इसमें चैनल का निर्माण एवं बूढ़ी गंडक नदी से जोड़ने का निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी ने नगर विकास विभाग की योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नाला निर्माण, PCC सड़क, शहरी नल जल योजना एवं पार्क निर्माण कार्य के संबंध में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नाव एवं नाव मालिकों से संबंधित डेटा तैयार कर जिला की वेबसाइट पर अपलोड करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं आई.टी. सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। कुल 99 आवेदनकर्ता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने अगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही सहायता मुहैया कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर एकमी-सिरनियां तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध के सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-अर्जन के संबंध में सभी अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी और जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source