बिहार की आज की प्रमुख खबरें
13/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुपौल के वीरपुर में फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आगामी मॉनसून को देखते हुए पटना में जल निकासी तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इसी क्रम में ड्रेनेज पंपिंग प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ससमय सभी कार्य पूर्ण करें ताकि जलजमाव की स्थिति ना बने।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत जहां कहीं भी सड़कों का कटाव किया गया है, उन सभी पथों की कनेक्टिविटी ठीक करें। साथ ही उन्होंने 31 मई तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैदपुर नाले का निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले को और गहरा करें ताकि पानी का निकास भी बेहतर ढंग से हो। नाले को कवर्ड करने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई और बढ़ाएं ताकि आवागमन में लोगों को सुविधा हो।
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय हाजीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी ने वीरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार वर्षा मापक यंत्र की मरम्मती सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत कोसी नदी बाँध के अंदर के विभिन्न पंचायत सत्तौर, नौला, डरहार एवं बकुनिया पहुंचकर विकास कार्यों एवं संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में 15 मई को आयोजित होने वाली सी.डी.पी.ओ (पी.टी) परीक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बदले हुए नियम 12क एवं 12ख के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar