Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 11/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में सात निश्चय-2 के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों को लेकर राज्य सरकार तत्पर है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसको लेकर संबद्ध विभाग को सक्रिय किया गया है। एक-एक चीजों पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस को लेकर भी विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक होती रहती है।

👉 हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका आकलन भी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में और सड़कों एवं पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको लेकर गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया जाता है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है। संतूर वादन को उन्होंने पूरे विश्व में पहचान दिलाई। वे कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी ने बेतिया-नौतन सड़क का किया निरीक्षण। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क निर्माण तथा मरम्मति कार्य में शत-प्रतिशत गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यान्वयन एवं त्रुटियों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी ने लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी ने जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं सात निश्चय योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी ने बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा के अंतर्गत ‘उपकरण वितरण शिविर’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चिह्नित दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, मानसिक किट एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source