शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनक नंदनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘ जानकी नवमी’ के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता जानकी की जीवन-गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है।

👉 कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य सरकार सजग एवं सतर्क है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में काफी तादाद में कोरोना की जांच की जाती है ताकि अगर कोई संक्रमित है तो उसका पता चल सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार, देश का पहला राज्य है जिसने सबसे पहले सभी लोगों का मुफ्त में टीकाकरण कराये जाने का फैसला लिया है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में डीआरसीसी की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को तत्पर रहने का निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी ने मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मद्य निषेध कानून के अंतर्गत नियमों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी ने महिषी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम कुंदह में कोसी नदी के कटाव से बचाव हेतु किये जा रहे सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 दरंभगा के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा अप्रैल माह में की गयी राजस्व वसूली की समीक्षा को लेकर आंतरिक संसाधन की बैठक हुई।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं विशेषकर ‘सघन मिशन इंद्रधनुष’ को लेकर बैठक हुई। उन्होंने जिले में कोरोना वैक्सिनेशन हेतु अलग-अलग आयुवर्ग के लिए चलाये गये टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में ‘अभियान किताब दान’ वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारीगण से वेबसाइट के सफल संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी