गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार22/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

22/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नीति, नियम और कानून बनाना हमलोगों का काम है लेकिन उसका क्रियान्वयन करना सिविल सेवकों की जिम्मेवारी है। सिविल सेवक जितना अधिक काम करेंगे उतनी अधिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को कोरोना टीकाकरण और लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉 माननीय मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुंभकर को जिला में जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं सात निश्चय योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश को लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष को सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर “नौका एंबुलेंस” नवाचार एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने जिला अन्तर्गत रामपुर कोदरकटट्टी ग्राम में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय रबी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी