गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार21/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

21/01/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुये माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

👉 पटना के जिलाधिकारी ने जिला अनुभाजन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी पंजी का ससमय अद्यतन करने का निर्देश दिया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि वितरण तथा लंबित मामलों से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारियों को राशि भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी ने श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के निबंधन हेतु जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी ने बागवाड़ी स्थित गोदामों का औचक निरीक्षण किया। चावल की सैंपल जांच गुणवत्ता और बोरे का वजन भी सही पाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगे भी मानक के अनुरूप कार्य करने हेतु कई निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने नये जल स्रोतों के निर्माण, जैविक खेती को बढ़ावा, जलाशयों के रख-रखाव के संबंध में कई निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी