बिहार की आज की प्रमुख खबरें
12/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम में सभी लोगों से आग्रह करते हुये कहा कि कोरोना टीके का दोनों डोज जरूर लें। कोई छूटे नहीं, इसका विशेष ख्याल रखें।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मक्का से इथेनॉल बनाने की भी अनुमति मिलती तो बिहार को काफी फायदा होता। इस दिशा में भी सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। इससे बिहार में उद्योग बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।
👉 अररिया के जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने विकास शाखा से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम और लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने NH निर्माण हेतु भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड की बहाली को लेकर बैठक हुई। बहाली हेतु कुल-29 लोगों का अनुमोदन किया गया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थापना समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar